दरभंगा, मार्च 6 -- केवटी। थाना क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा कर रहे दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार गत तीन मार्च की रात पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि भट्टपोखर पैगम्बरपुर मोड़ के पास कुछ लोग शोर-शराबा और गाली-गलौज कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वहां से दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर थाना लाई। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान आमोद मिश्रा (55), पिता स्व. खुसुर मिश्रा, निवासी बंसारा वार्ड संख्या पांच तथा रमेश चौपाल (28), पिता पूरन चौपाल, निवासी बंसारा वार्ड चार थाना रैयाम के रूप में हुई। जांच करने पर दोनों के शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने को भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...