अररिया, अप्रैल 27 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पुलिस ने शनिवार की शाम मेंहदीपुर चौक के निकट शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान सूचना मिली की एक व्यक्ति मेंहदीपुर के निकट हंगामा कर रहा है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर बताए गए जगह पर पहुंचा तो देखा कि उक व्यक्ति हंगामा कर रहा है। जबकि लोगों की भीड़ लगी हुई है। उस व्यक्ति को पकड़ कर मेडिकल कराने पर डॉक्टर ने शराब पीने की पुष्टि की। गिरफ्तार व्यक्ति मेंहदीपुर वार्ड संख्या दो निवासी ब्रह्मदेव सदा पिता झबर सदा बताया जाता है। यह भी पढ़ें- हंगामा करते नशेड़ी धराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...