बगहा, जनवरी 31 -- रामनगर। रामनगर - लौरिया मुख्य पथ पर एचपी गैस गोदाम के पास शराब पीकर हंगामा करते एक व्यक्ति को पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान मटियरिया थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव निवासी भोला चौधरी के रूप में हुई हैं। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि गिरफ्तार भोला चौधरी की ब्रेथ एनलाइजर से जांच की गई। जिसने उसके शराब पीने की पुष्टि हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कारवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.