सीतामढ़ी, जून 13 -- सुरसंड। शराब के नशे में धुत्त होकर एनएच 227 पर हंगामा कर रहे नौ लोगों को भिट्ठा पुलिस ने शुक्रवार को नवाही चांदनी चौक के पास गिरफ्तार किया। आरोपितों की पहचान भिठ्ठा क्षेत्र के मेघपुर बड़ा गांव निवासी ललन कापर के पुत्र अनुराग, बथनाहा के किशनपुर निवासी मोहन कापर के पुत्र सोनू, परिहार के सौतिनिया निवासी स्व महेंद्र साह के पुत्र अखिलेश्वर, मेहसौल के बसबरिया चौक निवासी बिगुल चौधरी के पुत्र अनिल, मेहसौल निवासी मो अनीश के पुत्र मो. सद्दाम, मो. तसलीम के पुत्र मो. सहिम, मधुबनी जिले के साहरघाट थानांतर्गत उतरा गांव निवासी बुझावन सदा के पुत्र मिंटू सदा व नेपाल के जलेश्वर के चौरिया गांव निवासी देवेंद्र कापर के पुत्र राजन कापर के रूप में हुई है। पीटीसी भागवत महतो के नेतृत्व में गिरफ्तार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।...