शराब पीकर हंगामा करते छह गिरफ्तार
दरभंगा, मई 28 -- शशि प्रकाश,बहेड़ी। स्थानीय पुलिस ने थाना क्षेत्र के बहेड़ी बाजार व अन्य स्थानों पर कार्रवाई करते हुए शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की, जिसमें उनके शराब सेवन की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में कमरे आलम, विनोद ठाकुर, हरि ओम कुमार, अमरजीत कुमार एवं सुनील दास शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कांड अंकित किया गया है। गुरुवार को सभी आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने थाना क्षेत्र के शेर गांव के अमरजीत यादव को बुधवार की रात शराब पीकर हंगामा करते हुए गिरफ्तार किया। जांच में शराब पीने की पुष्टि होने के बाद उसके खिलाफ कांड दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.