शराब पीकर स्कूल पहुंचे शिक्षक को किया निलंबित
समस्तीपुर, अगस्त 5 -- समस्तीपुर, निप्र । सरायरंजन प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय, हरपुर बरहेता में पदस्थापित शिक्षक अविनाश चंद्र को शराब के नशे में विद्यालय आने और छात्रों के साथ अनुचित व्यवहार के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी (स्थापना) कार्यालय ने बुधवार को आदेश जारी किया। जारी आदेश के अनुसार शिक्षक के शराब पीकर विद्यालय आने की शिकायत विभाग को प्राप्त हुई थी। मामले की जांच प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सरायरंजन से कराई गई थी। जांच प्रतिवेदन में आरोपों की पुष्टि होने के साथ शिक्षक के शरीर में 25 मिलीग्राम अल्कोहल पाए जाने की बात कही गई है। शिक्षक द्वारा विद्यालय के छात्र-छात्राओं के साथ एक शिक्षक के आचरण के प्रतिकूल व्यवहार किया गया। आदेश में कहा गया है कि शिक्षक का यह कृत्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.