चंडीगढ़, मई 1 -- पंजाब के मुख्यमंत्री और विधायकों पर कांग्रेस विधायक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके तहत इन सभी की शराब और डोपिंग टेस्ट की मांग की गई है। यह मांग नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक परताप सिंह बाजवा ने उठाई है। बाजवा ने मांग की है कि सदन में मौजूद सभी सदस्यों समेत मुख्यमंत्री की जांच घंटे भर के भीतर की जानी चाहिए। उन्होंने कहाकि इस जांच के दायरे में ट्रेजरी बेंच और विपक्ष के सभी विधायकों को भी शामिल किया जाए। अकाली दल ने भी मुख्यमंत्री भगवंत मान के डोप टेस्ट की मांग की है। अकाली दल का आरोप है कि सीएम मान शराब पीकर विधानसभा पहुंचे थे।पत्र में क्या लिखापरताप बाजवा ने स्पीकर को संबोधित करते हुए पत्र में लिखा है कि मैं आपका ध्यान एक गंभीर समस्या की तरफ आकर्षित कराना चाहता हूं, जो सदन की गरिमा के लिए बेहद चिंताजनक है। इसके मुताबिक व...