लखनऊ, मई 19 -- यातायात निदेशालय के निर्देश पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध खास अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए हर शनिवार व रविवार को खास टोल प्लाजा पर चेकिंग कराए जाने की यह पहल की गई है।एडीजी यातायात ए.सतीश गणेश के अनुसार नौ व 10 मई के बाद 16 व 17 को भी 135 टोल प्लाजा की प्रत्येक लेन में पुलिस टीमों को लगाकर चेकिंग कराई गई। टीमें बॉडी वार्न कैमरा, लाउड हेलर व ब्रेथ एनालाइजर समेत अन्य उपकरणों से लैस थीं। चेकिंग के दौरान महिला पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया था।अभियान में 2,52,122 वाहनों की चेकिंग की गई। यह भी पढ़ें- क्षमता से अधिक सामान ढो रहे 206 वाहनों के चालान शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए 5143 चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसके अलावा मोडिफाइड साइलेंसर वाले 4245, प्रेशर हार्न/हूटर का उपयोग क...