शराब पीकर वाहन चलाने वाले 86 चालकों पर कार्रवाई
कानपुर, जून 1 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। डीसीपी ट्रैफिक रवींद्र कुमार के निर्देशन में 30 और 31 मई को यातायात पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वाले 86 चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। विभिन्न स्थानों पर ब्रेथ एनालाइजर से ड्राइवरों की जांच की। दोषियों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस ने और शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों की शिकायत ट्रैफिक कंट्रोल रूम 9305104340 और ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9305104387 पर करने की अपील की। यह भी पढ़ें- यातायात नियम तोड़ने वालों पर पुलिस की सख्ती, 109 वाहनों का ई-चालान, विशेष अभियान में 1.86 लाख रुपये का समन शुल्क
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.