शराब पीकर वाहन चलाने वाले 39 चालकों का चालान
गाजीपुर, मई 18 -- गाजीपुर। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात व्यवस्था को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जनपद में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। सोमवार को बिरनो टोल प्लाजा पर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी यातायात तथा थानाध्यक्ष बिरनो के नेतृत्व में अभियान संचालित किया गया। इसके लिए आठ टीमों का गठन कर बिरनो टोल प्लाजा की आठों लेनों सहित प्रमुख मार्गों और सार्वजनिक स्थानों पर सघन जांच की गई। अभियान के दौरान एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने वाले वाहनों, रोडवेज बसों, चार पहिया और दो पहिया वाहनों समेत कुल 319 वाहनों की जांच की गई। जांच में 39 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए, जिनके खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत ड्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.