धनबाद, अप्रैल 30 -- धनबाद जिले में बुधवार की रात प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में एक साथ ड्रंक एंड ड्राइव चलाया गया। अभियान में 18 वाहन चालकों को शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया। उनकी गाड़ियां जब्त कर स्थानीय थाना में ले जा गईं। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर पूरे जिले में बुधवार की रात एक साथ ड्रंक एंड ड्राइव की शुरुआत हुई। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए ट्रैफिक पुलिस ने हर वाहन सवार की गाड़ियां रुकवा कर ब्रेद एनालाइजर से उनकी जांच की। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में चलाए गए अभियान से नशेड़ियों के बीच हड़कंप है। यह भी पढ़ें- बिना फिटनेस जांच दौड़ते 15 वाहन पकड़े नियम तोड़ने वाले कई चालकों से जुर्माना भी वसूला गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नशे में वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है। ऐ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.