नोएडा, फरवरी 27 -- यातायात पुलिस ने गुरुवार रात शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान 100 से अधिक वाहनों की जांच की गई, जिसमें 14 चालक शराब पिए मिले। पुलिस ने इनके चालान किए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार रात सेक्टर-1 गोलचक्कर, सेक्टर-38ए मॉल के सामने, सेक्टर-18, सेक्टर-32 सहित अन्य जगह जांच अभियान चलाया। सिविल व यातायात पुलिस टीम ने ब्रीथ एनालाइर के जरिए जांच की। शराब पीने के अलावा अन्य नियम तोड़ने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। अलग-अलग नियम तोड़ने पर 6922 वाहनों के चालान किए जिनमें मैनुअल तरीके से 2674 और आईएसटीएमएस कैमरों के जरिए 6922 वाहनों के चालान किए गए। इनमें हेलमेट नहीं पहनने पर 2342, तेज गति से वाहन चलाने पर 411, मोबाइल फोन पर बातें करने पर 12, काली फिल्म लगे होने पर 9 वाहनों के चालान कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.