अयोध्या, मई 1 -- अयोध्या, संवाददाता। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों (ड्रिंक एंड ड्राइव) के खिलाफ यातायात पुलिस का शिकंजा कस गया है। पुलिस ने गुरुवार को देर रात तक चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने नगर के मुख्य चौराहों पर ब्रेथलाइजर से जांच की और 16 शराबी पकड़े गए। वाहनों पर 32 हजार का जुर्माना लगाया गया। अयोध्या नगर निगम क्षेत्र के मोहबरा, नाका, देवकाली और अन्य क्षेत्र में शराब के ठेके के पास चौराहे पर यातायात निरीक्षक अजय कुमार यादव, निरीक्षक विनय कुमार मौर्य, निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक प्रभुनाथ चौहान व अन्य ने चेकिंग अभियान चलाया। मुख्य चौराहों पर ब्रेथलाइजर की मदद से ड्रिंक एंड ड्राइव की जांच की गई। इसके अलावा इनसेप्टर वाहन और रूट मार्शल की मदद से भी शराब पीकर वाहन चलाने वाले की जांच की गई।यातायात पुलिस की टीम देर रात तक सड़कों पर ...