शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, पांच वाहन सीज
मैनपुरी, जून 14 -- मैनपुरी। सड़क सुरक्षा से ही जीवन की रक्षा का संकल्प लेकर यातायात पुलिस शाम होते ही सड़कों पर निकल पड़ती है और नियमों को तोड़कर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा कसने लगती है। इसी के तहत शनिवार की देर रात शुरू हुए अभियान के दौरान 189 वाहनों के चालान काट दिए गए और शराब पीकर वाहन चलाते मिले 5 वाहनों को सीज कर दिया गया। कुल 10 हजार का शमन शुल्क लिया गया और 5.80 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। सीओ ट्रैफिक दीपशिखा सिंह, यातायात प्रभारी सुनील कुमार के निर्देशन में जिले की यातायात पुलिस सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए रात में विशेष चेकिंग अभियान चला रही है। इसी के तहत शनिवार की रात यातायात पुलिस ने नियमों को तोड़कर वाहन चलाते मिले 189 वाहन चालकों के चालान काट दिए। प्रेशर हॉर्न और साइलेंसर बदलकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर विशेष कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.