देवघर, दिसम्बर 11 -- देवघर,प्रतिनिधि सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने और सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा नगर थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक-चौराहों पर गुरुवार को विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले दो वाहन चालकों को हिरासत में लिया। दोनों बिहार निवासी है। ब्रेथ एनालाइजर से जांच के बाद दोनों को कानूनी कार्रवाई के लिए थाने ले जाया गया। चिकित्सीय जांच के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश ने जुर्माना लगाते हुए सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया। न्यायालय द्वारा भविष्य में ऐसी लापरवाही दोहराने पर कठोर दंड की चेतावनी दी गयी। वहीं अभियान के दौरान पुलिस ने हेवी साइलेंसर वाली छह बुलेट भी जब्त की। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि सभी वाहन चालकों स...