पिथौरागढ़, दिसम्बर 31 -- पिथौरागढ़। जनपद में शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। बुधवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर में कोतवाल ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान चालक त्रिलोक चन्द को शराब के नशे में पकड़ा। एसआई हीरा सिंह डांगी की टीम ने किशोर कापड़ी को गिरफ्तार किया। थल में थानाध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय ने चालक करन चन्द व बलुवाकोट में थानाध्यक्ष मेघा शर्मा चालक होशियार सिंह को शराब पीकर वाहन चलाते हुए पकड़ा। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर वाहन सीज किए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.