कानपुर, दिसम्बर 10 -- कानपुर। हनुमंत विहार में लोडर चालक पति को पत्नी ने शराब पीकर चलाने से मना किया तो उसने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी के बाद परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। योगेंद्र विहार निवासी 45 वर्षीय सुनील कुमार अपना लोडर चलाते थे। परिवार में पत्नी बेबी, दो बेटियां और बेटा राहुल व पवन हैं। चाचा सर्वेश ने बताया कि मंगलवार को भतीजा सुनील लोडर लेकर निकला था। शाम को लौटने के बाद उसका बहू से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद उसने कमरे में जाकर फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। कुछ देर बाद बहू उसे खाना खाने के लिए बुलाने पहुंची तो उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला। हनुमंत विहार थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि लोडर चालक शराब का लती था। पत्नी उसे शराब पीकर लोडर चलाने से टोकती थी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.