देहरादून, मई 11 -- पत्नी की रील बनाने की आदत से परेशान हरिद्वार हरकी पैड़ी में जीवित पत्नी का पिंडदान करने वाले मामले में पीड़ित महिला का बयान भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए महिला ने बताया कि उसके पति अमित अरोड़ा से उसका झगड़ा चल रहा है और दोनों पति-पत्नी तलाक लेने के लिए कोर्ट में केस लड़ रहे हैं। ऐसे में उसने सोशल मीडिया पर रील भी बनानी शुरू की है, हालांकि महिला ने सफाई दी कि वह कोई अभद्र रील नहीं बनाती है। इस पूरे घटनाक्रम पर महिला ने भी नया वीडियो जारी किया है। महिला का नाम नेहा अरोड़ा है और वह देहरादून की रहने वाली हैं। उनका कहना है कि लोगों ने जिस वीडियो को बिना पूरी बात जाने वायरल किया, वह गलत है। उस वीडियो में मेरा पति मेरा पिंडदान कर रहा है। मुझे दिखाया गया कि मेरा पति मेरे रील बनाने की घटना से आहत है और इस ...