कार्यालय संवाददाता, मार्च 16 -- महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह को शराब के नशे में अरेस्ट कर लिया गया। आरोप यह भी है कि वो शराब के नशे में धुत होकर पुलिस पर रौंब जमा रहे थे। बिहार के बक्सर जिले में औद्योगिक थाना की पुलिस ने नशे की हालत में सुधीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। सुधीर के चचेरे भाई सारण की मांझी सीट से जदयू के विधायक हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सुधीर सिंह बीते शनिवार की शाम इनोवा से यूपी की तरफ से आ रहे थे। वीर कुंवर सिंह सेतु पर पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इस बीच सुधीर सिंह की गाड़ी भी रोकी गई। पुलिस का आरोप है कि उन्होंने धौंस दिखाया। नशे की हालत में पुलिसकर्मियों से बदसलूकी के साथ बात की। वरीय अधिकारियों की दखल के बाद सुधीर की मेडिकल जांच कराई गई। इसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.