जौनपुर, जून 11 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। बहू को शराब पीकर पीटने के आरोप में दादा ने अपने नाती के खिलाफ तहरीर दी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्ध ने आरोप लगाया कि उसका नाती सूरज सिंह शराब के नशे का आदी है। वह बुधवार को घर में शराब पीकर हंगामा कर रहा था। जोर जोर से चिल्लाकर अपनी माता सीमा सिंह से शराब के लिए और वापी गुजरात जाने के लिए रुपये की मांग कर रहा था। बहू ने रुपये नहीं होने की बात कही तो उसने घर में रखे किसी ठोस वस्तु से उसके सिर पर वार कर दिया। वो चिल्लाकर नीचे गिर पड़ी। मौके पर हम सब पहुंचे तो बहू को लेकर मछलीशहर सीएचसी पहुंचे। जहां चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि तहरीर मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...