गया, अप्रैल 9 -- शराब पीकर पत्नी से मारपीट करने के मामले में बांकेबाजार पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार गुरुवार को जेल भेज दिया। नशे में गिरफ्तार आरोपी डुमरिया के बरवाडीह गांव का रहनेवाला अजीत प्रसाद है। उसकी पत्नी बांकेबाजार थाने के भलुहार मोड़ पर किराए के मकान में रहकर एक निजी कंपनी में काम करती है। अक्सर वह पत्नी के पास आकर शराब के नशे में मारपीट करता था। थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया की पत्नी के द्वारा दी गई सूचना के आधार पर आरोपी पति अजीत प्रसाद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.