औरंगाबाद, जनवरी 2 -- कुटुंबा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में पहली जनवरी को शराब पीकर नए साल का जश्न मनाना कई लोगों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने छापेमारी कर ऐसे 10 लोगों को गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष इमरान आलम के नेतृत्व में एसआई प्रशांत त्रिवेदी, इस्तेखार खान, अंजली कुमारी और शमीम अहमद ने की है। गिरफ्तार लोगों में कुटुंबा गांव निवासी जितेंद्र राम, आशीष कुमार, जितेंद्र कुमार, शशि कुमार और जितेंद्र राम शामिल हैं। इन्हें महादलित टोला गढ़ मोहल्ला कुटुंबा से पकड़ा गया। इसके अलावा चपरा गांव निवासी राजेश कुमार को निशुनपुर गांव से गिरफ्तार किया गया, जबकि गोवास गांव निवासी मनोज ठाकुर, नीतीश कुमार और अनुज यादव को उनके गांव से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार अनुज पुराने मामले में नामजद अभियुक्त है और लंबे समय से फरार चल रहा था। इस दौरान उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.