जमुई, अप्रैल 6 -- खैरा, निज संवाददाता। गरही थाना क्षेत्र के कुरवाटांड चौक स्थित रविवार की दोपहर में प्रगति आधार सेंटर केंद्र में शराब पीकर कुछ लोगों ने दुकान में घुसकर केंद्र के संचालक प्रमोद कुमार उर्फ पप्पू के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घायल संचालक खैरा थाना क्षेत्र के बड़ीबाग गांव निवासी ब्रह्मदेव यादव के पुत्र प्रमोद कुमार बताया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खैरा में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रत्येक दिन की भांति अपने दुकान खोलकर लोगों का आधार कार्ड बना रहा था इसी दौरान कुछ लोग आकर शराब के नशे में गाली गलौज करने लगा जब में इसका विरोध किया तो यह सभी लोग हमारे साथ मारपीट करने लगा जिससे मेरे सर फट गया। और दुकान में घुसकर कांउटर को भी तोड़ फोड़ कर दिया...