शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों के खिलाफ विशेष चैकिंग अभियान
रामपुर, मई 10 -- हाईवे पर हो रहे हादसों को देखते हुए उच्चाधिकारियों के आदेश पर थाना पुलिस ने टोल प्लाजा वर विशेष चैकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 24 वाहनों का चालान कर पैतीस हजार रूपये का जुर्माना भी वसूला गया। उच्चाधिकारियों के आदेश पर शनिवार व रविवार की शाम को अपर पुलिस अधीक्षक व क्षेत्राधिकारी बिलासपुर के नेतृत्व में थाना पुलिस ने नैनीताल हाईवे पर स्थित कोयला टोल प्लाजा पर शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष चैकिंग अभियान चलाया।इस दौरान पुलिस टीम ने ब्रेथ एनालाइजर से वाहन चालकों की चैकिंग की। चैकिंग अभियान के दौरान वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया और शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी।थानाध्यक्ष यह भी पढ़ें- शराब पीकर गाड़ी चलाते मिले तो कार्रवाई तय अर्जुन सिंह त्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.