लखीमपुरखीरी, मार्च 18 -- शराब पीकर डीपीआरओ कार्यालय जाना एक सफाईकर्मचारी को महंगा पड़ गया। डीपीआरओ ने उसको तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरोप है कि सफाईकर्मी शराब पीकर कार्यालय पहुंचा और स्थानांतरण करने का दबाव बनाया। पूरे प्रकरण की जांच सहायक विकास अधिकारी पंचायत मितौली को सौंपी गई है। जिला पंचायत राज अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि पसगवां ब्लॉक के गांव पाण्डेयवारी में तैनात सफाई कर्मचारी अनुपम कुमार शराब पीकर कार्यालय आए और स्थानांतरण करने के लिए दबाव बनाया। कार्यालय में शराब पीकर आना, शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने व दबाव बनाने, पदीय दायित्वों का निर्वहन न करने और शासकीय कार्यों के प्रति उदासीनता बरतने के आरोप में अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए सफाई कर्मचारी को निलंबित किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच सहायक विकास अधिकारी पंचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.