अररिया, जनवरी 23 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पुलिस ने गुरुवार की शाम मेंहदीपुर में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि सूचना मिली की चित्रकांत शर्मा पिता स्व जगनारायण शर्मा अपने घर में शराब पीकर हंगामा कर रहा है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर मेंहदीपुर पहंचा तो देखा कि वह अपने घर में काफी हो हंगामा कर रहा है। उस व्यक्ति को हिरसत में लेकर मेडिकल कराने पर डॉक्टर ने शराब पीने की पुष्टि की। गिरफ्तार व्यक्ति चित्रकांत शर्मा को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.