पीलीभीत, अगस्त 21 -- Pilibhit Murder: यूपी के पीलीभीत जिले के ग्राम रम्पुरा नौगवां में शुक्रवार शाम एक पिता ने अपनी 20 वर्षीय पुत्री की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर बीसलपुर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस आरोपी पिता की तलाश में जुटी है। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रम्पुरा नौगवां निवासी 20 वर्षीय अंशिका गंगवार पुत्री अजय पाल गंगवार घर पर मौजूद थी। इसी दौरान अंशिका के पिता अजय पाल गंगवार शराब के नशे में घर पहुंचे। किसी बात को लेकर पिता-पुत्री के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान अजय पाल गंगवार ने अंशिका के सिर में गोली मार दी। गोली लगने से अंशिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्ष...