शराब पीकर घर पहुंचे पति को पत्नी ने भिजवाया जेल
दरभंगा, मई 11 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुरा गांव में शराब पीकर देर रात घर पहुंचे पति को पत्नी ने जेल भिजवा दिया। इस मामले में रंजना देवी के आवेदन पर सिंहवाड़ा थाने में उसके पति संतोष सदा के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। रंजना देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति संतोष सदा गत नौ मई की रात शराब पीकर घर पहुंचे एवं हंगामा करने लगे। समझाने के बावजूद जब वह हंगामा करते रह गए तो डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने संतोष सदा से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उनके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। यह भी पढ़ें- शराब पीकर घर पहुंचे पति को पत्नी ने भिजवाया जेल पुलिस टीम संतोष सदा को सिंहवाड़ा थाने ले आई। जांच के दौरान नशे में होने की पुष्टि होते ही उसे गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.