अलीगढ़, जनवरी 23 -- अलीगढ़ जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। टप्पल थाना क्षेत्र के हामिदपुर गांव में एक पत्नी ने पति की शराब की लत से परेशान हो गई। पति घर पर जब शराब पीकर आया तो पत्नी ने रस्सियों से चारपाई पर बांध दिया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इसके बाद पुलिस सत्यता की जांच में जुटी है। उधर, सास का आरोप है कि पत्नी के पास अवैध तमंचा भी है। टप्पल क्षेत्र के गांव हामिदपुर निवासी प्रदीप की करीब चार साल पहले गांव रसूलपुर निवासी सोनी से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही घर में झगड़े शुरू हो गए। विवाद इतना बढ़ा कि कुछ दिन पहले सोनी ने प्रदीप को बांध दिया। बाद में सास और ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर उसे मुक्त कराया गया। पीड़ित की मां सुमन ने बहू पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि सोनी अक्सर बेटे को बांधती है। मारपीट करती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.