शराब पीकर घर आने पर मां ने डांटा तो बेटे ने लगा ली फांसी
उरई, मई 8 -- माधौगढ़। कस्बे में शराब पीकर घर आने पर मां की डांट से क्षुब्ध युवक ने देर रात पंखे में साड़ी बांध कर आत्महत्या कर ली। सुबह दरवाजा न खुलने पर मां को चिंता हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कस्बा के मोहल्ला मालवीय नगर निवासी 23 वर्षीय विकास दोहरे शराब का लती था। गुरुवार शाम वह शराब पीकर घर पहुंचा तो मां माया देवी ने डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर वह कमरे में सोने चला गया। देर रात कमरे में लगे पंखे में साड़ी बांध कर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार सुबह दरवाजा न खोलने पर मां को चिंता हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस, ग्रामीणों ने दरवाजा काट कर शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल अभिलाष मिश्रा का कहना है कि युवक शराब का लती था। मां की डांटने से यह कदम उठाया है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.