शराब पीकर गाली दे रहे युवक की पिटाई, केस दर्ज
सुल्तानपुर, मई 24 -- दोस्तपुर (सुलतानपुर), संवाददाता। उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के लोकनाथपुर वालचन्द पट्टी गांव में शराब पीकर गाली-गलौज करने के दौरान एक युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। गांव निवासी नीशा खातून पत्नी नजीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार की रात उनका पुत्र महफूज शराब के नशे में घर पर परिवार वालों के साथ गाली-गलौज कर रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव निवासी सुभान, सुफियान, बबलू तथा सुभान का बहनोई सलमान वहां पहुंच गए और महफूज को गाली देते हुए लात-घूंसों व डंडों से मारपीट की। मारपीट में महफूज के सिर में गंभीर चोट आई है। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। थानाध्यक्ष नारदमुनि सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर शनिवार को आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.