गोपालगंज, दिसम्बर 21 -- गोपालगंज, नगर प्रतिनिधि। जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के चौमुखा गांव शनिवार की शाम को शराब पीकर गाली-गलौज करने का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान पड़ोस के लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर बाप-बेटे को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। स्थानीय अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किए जाने के बाद मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दोनों को भर्ती कराया गया। घटना के सम्बन्ध में बताया गया है कि चौमुखा गांव निवासी बाबू लाल यादव व उनके पुत्र प्रभु यादव अपने घर के पास बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी बीच पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच कर गाली-गलौज करने लगे। इस दौरान विरोध करने पर लाठी-डंडे से हमला कर पिता-पुत्र को जख्मी कर दिया। जख्मी पिता-पुत्र ने आरोप लगाया कि हमलावर सभी शराब के न...