कुशीनगर, मई 11 -- कुशीनगर। अपर पुलिस महानिदेशक यातायात सड़क सुरक्षा उप्र ए सतीश गणेश उप्र के निर्देश पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले तथा मोडिफाइड साइलेन्सर, प्रेशर हार्न, हूटर के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया है। पहले दिन इसमें कुल 500 वाहनों की जांच कर कमियां मिलने पर 40 वाहनों का चालान कर 4 लाख रूपये का जुर्माना लगाया गया।एसपी केशव कुमार, एएसपी सिद्धार्थ वर्मा व पुलिस क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. अजय कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद में टीम गठित कर वृहद चेकिंग करायी गयी। चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहनों के विरूद्ध प्रभारी निरीक्षक यातायात अश्वनी कुमार राय ने टीम द्वारा कुल 27 चालान कर 2,70,000 रुपये का शमन शुल्क लगाया गया तथा जनपद में गठित नौ सीसी टीमों ने कुल 13 चालान कर 1,30,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया। यह भी पढ़ें- शराब प...