शराब पीकर गाड़ी चलाने में एक लाख से अधिक का जुर्माना
फतेहपुर, जुलाई 27 -- फतेहपुर। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। रविवार रात विशेष ड्रंक एंड ड्राइव अभियान के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले 11 चालकों कोRs.1.10 लाख का जुर्माना लगाया गया। वहीं बिना नंबर प्लेट के मालवाहक वाहनों पर भी कार्रवाई करते हुए आठ ई-चालान किए गए और Rs.45 हजार का जुर्माना वसूला गया। जिंदपुर टोल प्लाजा पर टीएसआई ब्रिजेंद्र राय तथा ललौली थाना की सीसीटी टीम प्रभारी उपनिरीक्षक एरिस पटेल ने संयुक्त रुप से वाहनों की जांच की। वहीं बड़ौरी टोल प्लाजा पर टीएसआई रामानंद ने चेकिंग अभियान चलाया। एएसपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराना है। यह भी पढ़ें- शराब पीकर वाहन चलाते मिले 14 चालक
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.