वार्ता, मार्च 10 -- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ चल रहे पुलिस अभियान के दौरान एक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता की गिरफ्तारी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कल देर रात शराब के नशे में धुत्त वाहन चालक भाजपा नेता ने पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उनके साथ धक्का-मुक्की की और ड्यूटी में बाधा डाली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान विकास शुक्ला के रूप में हुई है, जो खुद को भाजपा का मंडल अध्यक्ष बता रहा था। घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक कल देर रात पुलिस द्वारा ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एक कार को जांच के लिए रोका गया। वाहन चला रहे विकास शुक्ला की जब जांच की गई तो वह शराब के नशे में धुत्त ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.