चंदौली, मई 21 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। सड़क सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी आकाश पटेल के निर्देश पर बुधवार की देर रात शराब पीकर गाड़ी चलाने, सड़क पर स्टंट करने और सार्वजनिक जगहों पर शराब पीरक उत्पात मचाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान 180 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई। साथ ही वाहनों का चालान करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस की कार्रवाई से शराब पीने वालों में खलबली मची रही।एसपी ने बताया कि जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने, अराजकता फैलाने, जुआ खेलने, स्टंट दिखाने, छेड़खानी करने वालों और अवैध अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी। अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्यवाही की गई। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संवेदनशील जगह चिह्नित कर पुल...