चंदौली, फरवरी 11 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता जिला पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अभियान चलाकर नशेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान जिले के सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने, अराजकता फैलाने, जुआ खेलने, स्टंट दिखाने, छेड़खानी करने वालों व अवैध अतिक्रमण करने वाले कुल 10 लोगों के विरूद्ध कार्रवाई की गयी है। एसपी आदित्य लांघे के निर्देश पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संवेदनशील जगह चिह्नित कर पुलिस ऐसे जगहों पर अभियान चला रही है। इसके साथ ही लोगों को शराब पीकर उत्पात न मचाने, वाहन न चलाने की नसीहत दी जा रही है। एसपी ने बताया कि यह कारवाई आगे भी चलती रहेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.