बिहारशरीफ, अप्रैल 8 -- शराब पीकर इलाज कराने पहुंचा अस्पताल तो पुलिस ने किया गिरफ्तार अरियरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का है मामला डाक्टर की सूचना पर अरियरी थाने की पुलिस ने की कार्रवाई शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। शराब के नशे में धुत होकर सरकारी अस्पताल में इलाज कराने आये एक युवक को महंगा पड़ गया। डॉक्टर की सूचना पर पुलिस पहुंची और युवक को गिरफ्तार कर लिया। मामला अरियरी थाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अरियरी का है। बताया जाता है कि हुसैनाबाद के सुरेंद्र कुमार ने चुलाई शराब पी ली थी। उसके बाद तबीयत बिगड़ी तो जहरीली शराब पीने की आशंका पर वह इलाज कराने स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गया। डॉक्टर ने इलाज किया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दे दी। अरियरी थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि आरोपी को पकड़कर कोर्ट में भेजा गया, जहां जुर्माना भरने ...