फरीदाबाद, अप्रैल 15 -- फरीदाबाद के सेक्टर-तीन में शराब अहाता प्रबंधक की शराब पिलाने से मना करने पर बारातियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मंगलवार देर रात की यह घटना है।अभी तक पुलिस को इस बारे में लिखित शिकायत नहीं मिली है। मृतक के परिजन सेक्टर-तीन पुलिस चौकी पहुंच चुके हैं। लिखित शिकायत न मिलने के कारण पुलिस अभी हत्या की वजह के बारे में आधिकारिकतौर पर कुछ नहीं बता रही है।पत्थरों से कूचकर हत्या मिली जानकारी के अनुसार, मूल रूप से यूपी के जिला औरेया के थाना अछंदा के अंतर्गत नंगला राय सिंह गांव निवासी 35 साल के आदेश मंगलवार-बुधवार रात करीब 12:30 बजे शराब ठेका बंद कर अपने कमरे पर जा रहे थे। वह शराब अहाते के आस-पास की रहते थे। इसी दौरान वहां दो युवक आ गए और अहाता में शराब पीने की कहने लगे। प्रबंधन ने ठेका बंद होने की कहकर अहाता खोलने से मना कर ...