कौशाम्बी, फरवरी 15 -- कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा गांव की शकुंतला देवी ने बताया कि जेठानी सरोजा देवी उसके पति मंतलाल को आए दिन शराब पिलाती है। शनिवार सुबह शराब पिलाने से मना करने पर उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी धर्मेंद्र, कल्लू व माया देवी के साथ मिलकर बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह जान बचाई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने घायल का मेडिकल करा दिया। इंस्पेक्टर चंद्रभूषण मौर्य ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.