रुडकी, जून 8 -- भगवानपुर। दुकान पर बैठाकर शराब पिलाने के मामले में पुलिस ने दुकानदार को हिरासत में लेकर चालान कर दिया है। साथ ही भविष्य में दोबारा ऐसी गलती करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। पुलिस की ओर से सार्वजिनक स्थानों पर शराब पीने और पिलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रविवार की रात पुलिस ने क्षेत्र में अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को शिकायत मिली थी कि एक दुकानदार दुकान पर बैठाकर लोगों को शराब पिला रहा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची तो शराब पीने वाले फरार हो गए। यह भी पढ़ें- शराब पिलाने पर दुकानदार का चालान पुलिस दुकानदार को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी रितेश साह ने बताया कि दुकानदार का चालान कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...