बागेश्वर, अप्रैल 2 -- गरुड़। कोतवाली बैजनाथ पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के दौरान ग्राम मथुरो निवासी राजेंद्र प्रसाद को उसकी दुकान में बिना लाइसेंस ग्राहकों को शराब परोसते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एक अन्य कार्रवाई में पुलिस ने बिलौना निवासी कमल किशोर को 56 पव्वे अवैध देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि जनपद में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.