शराब पिलाने के बाद युवक पर किया प्राणघातक हमला
कौशाम्बी, जून 7 -- करारी थाना क्षेत्र के बजहा खुर्रमपुर निवासी एक युवक की शराब पिलाने के बाद पड़ोसी युवकों ने बेरहमी से पिटाई की। उसे बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़कर भाग निकले। गंभीर रूप से जख्मी पीड़ित का अभी भी इलाज चल रहा है। मामले की शिकायत पर गैर इरादतन हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बजहा खुर्रमपुर निवासी गुड्डू द्विवेदी ने बताया कि 20 मई को गांव के ही मुन्ना व छंगू उसके भाई उदयभान को घर से बुलाकर ले गए। करारी से शराब खरीदी। इसके बाद सरायअकिल इलाके के रक्सवारा में भाई को शराब पिलाई। वह नशे में धुत हो गया तो उसकी बेरहमी से पिटाई की। बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़कर भाग गए। राहगीरों के जरिये इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वह मौके पर पहुंचे। बेहोशी की हालत में जख्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.