उरई, फरवरी 18 -- उरई। बघौरा के शमशान में बीते दिनों मिले शव मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। जिसे लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे परिजनों ने मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र सौंप आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है। 14 फरवरी को बघौरा बाईपास स्थित शमशान में बघौरा निवासी विजय पाल का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। इस मामले में बुधवार को परिजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने हत्या का आरोप लगाते हुए एएसपी को शिकायती पत्र सौंपा। इस दौरान मृतक की पत्नी वंदना ने बताया कि 13 फरवरी को मोहल्ले का ही युवक व तीन अज्ञात लोग उसके पति को घर से बुलाकर त्रियोदशी में एक विवाह घर में ले गए थे जहां उन्होंने पति को जमकर शराब पिलाई। आरोप है कि युवक व उसके साथियों ने हत्या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.