लखनऊ, जून 3 -- इंटौजा, लखनऊ। संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के थाना इटौंजा पुलिस ने एक युवक की हत्या के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने ही रिश्तेदार को शराब पिलाकर प्लास्टिक की स्ट्रैप से गला घोंटकर हत्या कर दी थी और शव को खेत में फेंक दिया था। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को दबोचा। यह भी पढ़ें- 24 घंटे में हत्या का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, शराब पिलाकर रिश्तेदार का किया था कत्लगुमशुदगी की जांच 2 जून 2026 को इंदुपुरी कॉलोनी निवासी प्रखर सिंह ने अपने भाई सचिन सिंह (22 वर्ष) के लापता होने की सूचना थाना इटौंजा में दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। स्वाट और सर्विलांस टीम के सहयोग से पुलिस ने तकनीकी स...