बांदा, जून 1 -- बांदा। कोतवाली नगर क्षेत्र में एक युवती को शराब पिला बंधक बनाकर चार दोस्तों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद उसे सड़क किनारे फेंककर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर मेडिकल कराया है। आरोपी और पीड़िता स्नातक के छात्र बताए जा रहे हैं जो साथ पढ़ते हैं। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 20 वर्षीय पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 30 मई को महोखर निवासी आदित्य मिश्रा पुत्र रमेश मिश्रा ने घूमने की बात कहकर साथ ले गया। इसके बाद उसके तीन दोस्त महोखर निवासी अमित उर्फ बिल्लू, अनिल पाल व जमुनीपुरवा निवासी सत्यम भी आ गए। उन्होंने उसे कोल्डड्रिंक के सहारे शराब पिलाकर जमुनीपुरवा में अर्धनिर्मित मकान...