गोरखपुर, जून 15 -- कैंपियरगंज। एक युवक ने परिचित पर शराब पिलाकर उसकी बाइक लेकर फरार होने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़ित आशीष शर्मा ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 11 जून को कार्य से बाहर जाने के दौरान उसकी मुलाकात एक युवक से हुई। आरोप है कि युवक उसे एक पेट्रोल पंप के पास ले गया और शराब पिलाई। नशे की हालत में उसने उसकी मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। होश आने पर बाइक गायब मिली। पीड़ित का कहना है कि आरोपी से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...