शराब पिलाकर गला घोंटा फिर पत्थर से कूच दिया, ट्रैक्टर के लिए खूनी बन गया भाई
गाजियाबाद, अगस्त 1 -- गाजियाबाद के अध्यात्मिक नगर स्थित पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पास युवक की हत्या का मसूरी पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस के मुताबिक साझे में खरीदे ट्रैक्टर के लालच में छोटे भाई ने ही युवक की हत्या की। आरोपी ने पहले भाई को शराब पिलाकर नशे में किया, फिर गला घोंट दिया। इसके बाद पत्थर से सिर व सीने पर ताबड़तोड़ वार कर मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि 26 जुलाई की सुबह पीडब्ल्यूडी कार्यालय के चौकीदार ने झाड़ियों में एक व्यक्ति का लहूलुहान शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक के चेहरे और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे, जबकि उसकी छाती पर खून से सना भारी पत्थर रखा था। स्थानीय लोगों से पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.