शराब पार्टी से टोकने पर मकान मालिक को पीटा
नोएडा, जुलाई 1 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-126 थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में शराब पार्टी के दौरान शोर करने से मना करना मकान मालिक को भारी पड़ गया। नशे में धुत चार किरायेदारों ने मकान मालिक और उसके बेटे के साथ मारपीट कर दी। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज कर मारपीट में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। शाहपुर गांव निवासी मलखान सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि वह अपने मकान में किरायेदार रखते हैं। उनके यहां केरल के कोट्टायम निवासी जैफिल और सुनील, कोझीकोड निवासी उमेश और आलाप्पुझा निवासी अखिल किराये पर रहते हैं। चारों मेहनत-मजदूरी करते हैं। मंगलवार रात चारों ने कमरे में शराब पार्टी की और नशे की हालत में तेज आवाज में शोर करने लगे। इससे अन्य लोगों को परेशानी होने पर मकान मालिक मलखान सिंह ने उन्हें शांत रहने के लिए कहा। इस बात से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.