बागपत, जुलाई 16 -- बड़ौत। रमाला क्षेत्र के कासिमपुर खेड़ी गांव में मंगलवार रात शराब पार्टी कर रहे दोस्तों में से एक की बाइक सवार बदमाश ने सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। वहीं, घटना के कुछ घंटे बाद देर रात पुलिस ने हत्या के मुख्य आरोपी को सूप नहर के पास मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पैर में गोली लगने से बदमाश घायल गया। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर विनोद कुमार के अनुसार मंगलवार रात कासिमपुर खेड़ी गांव में कुछ युवक शराब पार्टी कर रहे थे। इस दौरान बाइक पर सवार होकर रितिक निवासी किशनपुर बराल वहां पहुंचा और शराब पार्टी में मौजूद विनय उर्फ गादड़ के सिर में गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को बड़ौत सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया। बताया कि मेरठ ले जाते समय विनय ने द...